बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ का छापा: 3.360 टन अवैध कोयला जब्त कोयला माफिया में हड़कंप
बोकारो जिला के बेरमो मे क्षेत्र के अवैध कोयला खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है इसको लेकर कोयला माफिया पर सीआईएसएफ का शिकंजा 3.360 टन अवैध कोयला जप्त सीआईएसफ द्वारा कोयला तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 4 मई 2026 सोमवार को केऔसुब इकाई सीसीएल करगली के कमाण्डेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम ढ़ोरी एरिया में क्यूआरटी एवं आसूचना कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा कारीपानी कोल डंप के समीप अलग-अलग स्थानों पर जमा किए गए 2 टन एवं अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चैक एरिया के मध्य 1.360 टन अवैध कोयला जब्त किया।जब्त किए गए कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयला के खिलाफ छापामारी की कार्रवाई लगातार जारी रहने से कोयला तस्कर में दहशत का महौल बना हुआ है और सूत्रों के अनुसार ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहने की संभावना है। इस कड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारी में हड़कंप मच गया है विभाग ने स्पस्ट किया है अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह के छापेमारी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी करने कार्रवाई की जाएगी गश्ती दल में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, सउपनि यु.के. राॅय, प्रधार आरक्षक रामप्रवेश राम, प्रआ/जीडी वंश कुमार सोनकर, महिला आरक्षक पुजा कुमारी व अन्य जवान शामिल थे।