भोजपुर तैराकी संघ सम्बन्ध बिहार तैराकी संघ।
————————————
——————-
सब जुनियर राज्य
तैराकी प्रतियोगिता 17/05/2026 को।
आज भोजपुर तैराकी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास पर अनाईठ , आरा में संपन्न हुई। इसमें संस्था के सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला ने बताया कि राज्य सब जुनियर तैराकी प्रतियोगिता दिनांक -17 मई 2026 को दानापुर डी पी एस स्कूल के मानक तरणताल में सुबह 0830 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में 50 मीटर,100मीटर,200 मीटर, तथा 400 मीटर फ्रीस्टाइल तथा 50 मीटर,100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर,100 मीटर तथा 200 मीटर बटरफ्लाई होगी।तैराकी प्रतियोगिता में शाहाबाद भोजपुर के जितने सब जुनियर ग्रुप में आते हैं वे रजिस्ट्रेशन करा कर भाग लें सकते हैं। प्रतियोगिता स्थल पर 0830 बजे सुबह तक पहुंच जाना है। इसी प्रतियोगिता में से चयनित होने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि भुनेश्वर, उड़ीसा में होगी।
स्थान – नवादा, आरा
दिनांक – 14/05/2026
नर्वदेश्वर शुक्ला
सचिव
भोजपुर तैराकी संघ सम्बन्ध बिहार तैराकी संघ।