मृतका के परिजन को एसबीआई ने सौंपा ₹2 लाख का बीमा लाभ

बालूमाथ से प्रफ़ुल्ल पांडेय की रिपोर्ट

मृतका के परिजन को एसबीआई ने सौंपा ₹2 लाख का बीमा लाभ

 

बालूमाथ। बालूमाथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के परिजन को ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई।इस संबंध म3 जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक जयंत कुमार ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड के बसिया ग्राम निवासी सुरेंद्र उरांव की पत्नी सुनीता देवी का बीते 9 सितंबर 2025 को वज्रपात की चपेट में आने से आकस्मिक निधन हो गया था। सुनीता देवी बालूमाथ स्थित ग्राहक सेवा केंद्र की खाताधारी थीं, जहां केंद्र संचालक शशि भूषण प्रसाद के माध्यम से उनका प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया था।
बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को मृतका के पति सुरेंद्र उरांव को बैंक के माध्यम से ₹2 लाख की बीमा राशि का भुगतान किया गया।शाखा प्रबंधक ने क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना अथवा आकस्मिक घटना की स्थिति में यह योजना परिवार के लिए बड़ी आर्थिक सहायता साबित होती है।
मौके पर बैंक के फील्ड ऑफिसर विश्वनाथ राय, कर्मी प्रमोद कुजूर, संजय खलखो, आशुतोष मिश्रा, सखी मित्र सोनी साहू, नंदकुमार यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!