संगठन सृजन अभियान को मिली नई ऊर्जा, कांग्रेस सेवादल ने महंगाई, महिला सुरक्षा और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज़
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर द्वारा “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन जैनव गार्डन, बाड़ी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर ज़ोन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र अड़वाना रहे तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष आर पी मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में हुआ तथा अध्यक्षता यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ हुआ, जिसमें ध्वज रक्षक की भूमिका जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने निभाई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़ती पेट्रोल एवं डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई एवं जनविरोधी नीतियों पर रोष व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि राजेंद्र अड़वाना ने कहा कि कांग्रेस सेवादल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष, अनुशासन और लोकतंत्र की रक्षा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “संगठन सृजन अभियान” के तहत मेहनती एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने जल्द ही जिले में पांच दिवसीय आवासीय कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष आर पी मीणा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग, अनुशासन और समर्पण से भरा हुआ है। संगठन तभी मजबूत होता है जब कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर जमीन पर सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस की सेवा, संघर्ष और जनहित की राजनीति का होगा।
जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि धौलपुर की धरती सदैव संघर्ष और संगठन की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में केवल सक्रिय एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर समर्पित साथियों को आगे लाया जाएगा। उन्होंने नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस सेवादल युवाओं की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा।
महिला जिलाध्यक्ष विनेश धौलपुर एवं बैजंती जाटव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा कांग्रेस सदैव महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी।
यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है तथा युवाओं को सेवा, संघर्ष और संगठन की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी अतिथियों का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा ने किया।
इस अवसर पर सैफ सईद खान, बाबुल भाई, एल एस यादव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विनेश धौलपुर, शिबू लोधा, बनवारी लाल जाटव, मोहम्मद शकील, बैजंती जाटव, हरि सिंह पहाड़िया, रामभरोस शर्मा, रामबाबू शर्मा, केशव चंद्र मीणा, पतिराम कुशवाहा, सोनू यादव, मनरूप मीणा, लोकेंद्र कंडेरा, दीपक सक्सेना, अनिल अरेला, महादेव मीणा, मनीष मंगल, अजय मीणा, अभिषेक यादव, प्रेम सिंह सरदार, भगवान सिंह जाटव, अंसार खान, जगन्नाथ कोली, सुरेंद्र जाटव, दाऊदयाल गोस्वामी, आर्यन राय, मेहनाज खान, इकबाल सैफी, आसिफ सैफी, रमजानी कुरैशी, कमल किशन, भारत अंकित जाट, भूरा मीना, फिरोज खान, अमन खान, कामिल खान, कला कुरेशी, परवेज अहमद, इसरार, कुर्बान अली, दिलशाद, मोहसिन खान, इस्लाम खान, साबिर कुरेशी, हारून कुरेशी, राजू यादव, गजेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, रवींद्र पंडित, अंशुल, सुरेंद्र, गब्बर कुशवाहा, ऋषिपाल कंसाना, पप्पू, पंकज कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा एवं मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।