न्यायिक दंडाधिकारी के निधन पर शोक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

न्यायिक दंडाधिकारी के निधन पर शोक

बोकारो; देवघर के किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान दंडाधिकारी सुश्री पूर्णिमा तिर्की पिता- स्व. लुरकू ओरांव का निधन हो गया ।इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि सुश्री पूर्णिमा तिर्की का जन्म 30 दिसंबर, 1983 को विलेज-सराय तनर, P.O. रांची यूनिवर्सिटी, P.S. बरियातु, जिला- रांची, झारखंड में हुआ था। वे साल 1998 में सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातु, रांची से मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा पास की। साल 2005 से 2008 तक छोटा नागपुर कॉलेज, रांची यूनिवर्सिटी, रांची से 3 साल B.A.LL.B. (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद, साल 2009 में झारखंड बार एसोसिएशन में एडवोकेट के तौर पर एनरोल हुई । ये झारखंड जूडिशियरी में 22.10.2020 को ज्वाइन की थी। बोकारो के अधिवक्ताओं फटीक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, राणा प्रताप शर्मा, ज्योति प्रकाश चौधरी, हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!