बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
टूगरी पहाड़ में पेयजल डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास
जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा – ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता
बोकारो।17 मई 2026 मधुकरपुर पंचायत अंतर्गत टूगरी पहाड़ में पेयजल संकट से निजात दिलाने हेतु आज अमरदीप महाराज, जिला परिषद सदस्य सह जिला योजना समिति की अनुशंसा से डीप बोरिंग निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी जताई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टूगरी पहाड़ के लोगों को लंबे समय से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए डीप बोरिंग निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम में उप प्रमुख प्रतिनिधि कपिल रजक ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी और गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी। वहीं वार्ड सदस्य धर्मनाथ महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।कार्यक्रम में महानंद महतो,महादेव महतो,महेश महतो,विकास प्रजापति,समरेश रजवार,शंकर स्वर्णकार, कांग्रेस महतो,हीरालाल स्वर्णकार, जितेंद्र कुमार, निवारण महतो,मोतीलाल महतो,कौशल कुमार,शिबू रजक,विनोद नायक,रामेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।