जयपुर 21 मई 2026
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के टेक्निकल हेल्पर पद पर फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र बनावाकर नोकरी लगने वाला मूल कार्मिक संदीप सैनी गिरफ्तार
संदीप सैनी की जगह अशोक कुमार डमी कैंडिडेट बनकर एसएमएस में आया था जाँच करवाने, लेकिन SOG की निगाह से नहीं बच पाया
अपने साथ पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अशोक कुमार जाट से मिलीभगत कर स्वयं की जगह मेडिकल कराने का रचा था षड्यंत्र
जयपुर. विशाल बंसल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, राजस्थान, जयपुर ने बताया कि 6 मार्च को एक रिपोर्ट नर्सिंग प्रभारी व विभागाध्यक्ष नाक, कान, गला विभाग एसएमएस अस्पताल जयपुर की पृष्ठांकित हुई कि मेडिकल बोर्ड द्वारा भेजा गया, JVVNL में कार्यरत कर्मचारी संदीप सैनी की BERA एवं PTA जॉच 6 मार्च को होनी थी। दस्तावेज (आधार एवं जनाधार कार्ड) देखने पर पता चला कि संदीप सैनी की जगह अशोक कुमार डमी कैंडिडेट बनकर जाँच करवाने आया था। अशोक कुमार ने यह बात स्वीकार करी.. इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग पंजीबद्व करवाने के बाद.. अनुसंधान से पाया गया कि अभियुक्त अशोक कुमार जाट द्वारा दिनांक 06 मार्च को JVVNL में टेक्नीकल हेल्पर के पद पर पदस्थापित संदीप सैनी पुत्र लालचंद सैनी की जगह एसएमएस अस्पताल जयपुर में रिवाईज दिव्यांगता परीक्षण में डमी के रूप में मेडिकल करवाने के लिए उपस्थित होकर मूल अभ्यर्थी को अनुचित लाभ पहुँचाना जाने के अपराध में एसओजी द्वारा आरोपी अशोक कुमार को उसी दिन 06 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था..!!
मूल कार्मिक संदीप सैनी पुत्र लालचन्द सैनी, निवासी वार्ड नं 21, मामराज की ढाणी, बबाई, झुन्झुनु, हाल टेक्निकल हेल्पर III (HTM-VI), SANGANER, जयपुर मौके से फरार हो गया था, जिसे 18 मई 2026 की रात्रि को एसओजी द्वारा गिरफ्तार किया गया है..! जिसनें राजकीय बी. डी. के. अस्पताल झुन्झुनु से बनवाये गये अपने Hemiparesis Disability Certificate की जगह स्वयं ने फर्जीवाडा कर Hearing Impairment का Disability Certificate तैयार कर लिया व दिव्यांगजन कोटे से JVVNL में टेक्नीकल हेल्पर की सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली। दिनांक 28.08.2025 के कार्मिक विभाग के परिपत्र के संदर्भ में संदीप सैनी को एसएमएस अस्पताल में अपना Hearing Impairment का रि-मेडिकल करवाना था, किन्तु उसने अपने साथ पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अशोक कुमार जाट से मिलीभगत कर स्वयं की जगह मेडिकल कराने का षडयंत्र किया। अशोक कुमार जाट को खर्च के 10 हजार रूपये देने एवं बाद में मुंह मांगे रूपये देने का वादा किया। जिस पर अशोक कुमार जाट एसएमएस अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए उपस्थित हुआ। लेकिन अशोक कुमार जाट के डमी का खुलासा होने एवं डॉक्टर की सूचना पर अशोक कुमार जाट को दिनांक 06.03.2026 को ही गिरफ्तार कर लिया था। मौके से संदीप सैनी फरार हो गया था। जिसे दिनांक 18.05.2026 को एसओजी द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। विकलांगता प्रमाण पत्र में फर्जीवाडा करने एवं अन्य संदिग्धों से मिलीभगत के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है, फिलहाल अभियुक्त संदीप सैनी पुलिस रिमाण्ड पर चल रहा है…!!
जयपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट