बालूमाथ: प्रफ़ुल्ल पांडेय
कारीमाटी मे नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ पर निकाली गई विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा

बालूमाथ। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शनिवार को बालूमाथ प्रखण्ड सह पुलिस अनुमंडल अंतर्गत कारीमाटी गांव मे तीन दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ की अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की बालूमाथ शेरेगड़ा चंदवा शाखा की ओर से तीन दिनों तक चलने वाली धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल झंडोत्तोलन और दिव्य सद्गुरु विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा से शुरू हुआ। धार्मिक कर्मकांड और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश पूजन की उपरांत कलश शोभायात्रा को रवाना किया गया। बाजे-गाजे , भक्ति संगीत और गायत्री माता की जय ,माताजी गुरुदेव और जय भारत माता,एक बनेंगे नेक बनेंगे,हम बदलेंगे युग बदलेगा, विचार क्रांति अभियान सफल हो की जय घोष के बीच निकाली गई। विशाल मंगल कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पीला वस्त्र धारी महिला और 24 कन्याओं ने सर पर कलश रखकर और भारी संख्या पुरुषों ने मशाल चित्र वाले झंडा,बैनर लिए कारीमाटी का भ्रमण कर लोगों को धार्मिक अलख जगाया। कलश यात्रा के में विभिन्न देवी देवताओं के मनोरम झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा कलश यात्रा कारीमाटी यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर एकचटीया और गणेशपुर दूर्गा मंदिर होते हुए कारीमाटी नदी तट पहुंचे जहां से महिलाओं और 24 कलश धारण किऐ कन्याओं के द्वारा पूजन के साथ मंगल कलश में जल लेकर पुनः गायत्री यज्ञ पहुंचे जहां भव्य महाआरती पूजन से स्वागत कर कलश को यज्ञ मंडप परिसर में स्थापित कर नमन वंदन किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी,यज्ञ समिति अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष इंद्रदेव यादव , सचिव भुनेश्वर यादव, उपसचिव लक्ष्मण यादव, कोषाध्यक्ष बासुदेव यादव, उपकोषाध्यक्ष बीपीन यादव, संयोजक प्रमोद यादव, संरक्षक मंडल के प्रीतमलाल यादव, रंजीत यादव,इन्द्रजीत यादव, सुखारी यादव, सर्वजीत यादव, विनोद यादव विश्वनाथ यादव तुलसी यादव रविन्द्र कुमार ठाकुर , कृष्णकांत गुप्ता, संतोष सिन्हा , ईश्वर लाल, मुखिया परमेश्वर उरांव, रमेश भगत, विनय कुमार, प्रेम कुमार शर्मा, महानंद कुशवाहा
चंदवा गायत्री शक्तिपीठ के देवेन्द्र प्रसाद,अजय कुमार,सविता साहू, सरस्वती देवी,अनिता देवी, केदारनाथ महतो, अर्जुन राणा,आलोक चौरसिया, अर्जुन वर्मा,प्रभाष गुप्ता,जुली देवी, तुलसी यादव ,मनु सिंह, बिष्णु शंकर सिंह,देवेंद्र प्रसाद, प्रभाष प्रसाद गुप्ता ,अर्जुन राणा, लव कुमार तिवारी, धर्मराज प्रसाद, आनंदी प्रसाद गुप्ता, गंगेश्वर यादव,राजेश यादव सहित भारी संख्या मे बालूमाथ,सेरेगड़ा, गणेशपुर, एकचटीया,अमरवाडीह,आरा, चमातु और चंदवा के श्रद्धालु मौजूद थे।