आज दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक महासंघ कार्यालय पूर्वी गुमटी,नवादा आरा में आयोजित की गई।

आज दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक महासंघ कार्यालय पूर्वी गुमटी,नवादा आरा में आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह एवं संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया। महासंघ के उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल ने कहा कि महासंघ का बैंक में यथाशीघ्र खाता खोला जाए। संयुक्त सचिव धर्म कुमार राम ने कहा कि जिला सम्मेलन संपन्न होने की पश्चात संगठन की आय व्यय का ब्यौरा अगली बैठक में जरूर प्रदर्शित किया जाए। मीडिया प्रभारी डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि महासंघ से जुड़े सभी संघों के पदाधिकारियों का परिचय पत्र के साथ एक पत्रिका प्रकाशित किया जाए जिसमें संघ के सभी सदस्यों का विस्तृत विवरण हो। उपाध्यक्ष,अवधेश पासवान ने कहा कि महासंघ के द्वारा मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया जाए एवं समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री बिहार को भी इसका ज्ञापन दिया जाए। सम्मानित अध्यक्ष जानकी प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाई जाए एवं विभिन्न प्रखंडों एवं अनुमंडलों में कमेटी का गठन किया जाए। जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने कहा कि जो संगठन महासंघ से नहीं जुड़े हैं उन्हें भी महासंघ से जोड़ने हेतु अभियान चलाया जाए। संगठन का विस्तार जिले के प्रत्येक प्रखंड में किया जाए एवं अगला जिला सम्मेलन से पूर्व जिले में 1200 का सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में बैठक कर जिलाधिकारी के समक्ष मांगों के समर्थन में महासंघ के द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में उमेश कुमार सुमन, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता, कृष्ण सिंह विमल, धर्म कुमार राम,इम्तियाज भारती,अंजनी कुमार राय, केदारनाथ सिंह,मंटू कुमार अवधेश पासवान,जानकी प्रसाद सिंह,शमीम मोहम्मद, उमाशंकर साहू,हरिनाथ राम,राजानंद दास शिवजी राम,राधाकृष्णा पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।
भवदीय
उमेश कुमार सुमन
जिला सचिव,बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट)भोजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!