थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/26 धारा 191(2), 109(1), 118(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सोनू कुमार उर्फ संदीप उम्र 24 वर्ष पुत्र विनोद भारती निवासी भठवा धरमपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 2. अर्जुन राजभर उम्र 22 वर्ष पुत्र दिलीप राजभर निवासी भरौली वार्ड नं0 01 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 3. आशीष राजभर उम्र 20 वर्ष पुत्र दिलीप राजभर निवासी भरौली वार्ड नं0 01 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 4. विश्वनाथ कुमार गोसांई उम्र 19 वर्ष पुत्र भृगुनाथ गोसाई निवासी भगतपुरा थाना मैरवाँ जनपद सीवान (बिहार) व 5. काशी कुमार गोसाई उम्र 22 वर्ष पुत्र भृगुनाथ गोसाई निवासी भगतपुरा थाना मैरवाँ जनपद सीवान (बिहार) को आज दिनांक 24.05.2026 को सलेमपुर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.05.2026 को थाना सलेमपुर पर वादिनी श्रीमती मीना तिवारी निवासी नवलपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादिनी के पुत्र सोनू तिवारी, जो दिनांक 19.05.2026 को रात्रि में घर आ रहे थे कि परान छपरा ढाले के समीप उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा अपने एक साथी मुन्ना उर्फ जुमेरती पुत्र इस्हाक रैनी निवासी भटवा धर्मपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के साथ मिलकर सोनू तिवारी को जान से मारने की नियत से किसी धारदार चीज व ईंट से हमला कर मार पीट कर सिर फोड़ दिया गया तथा दाहिने हाथ की उंगली पर भी काफी गंभीर चोट पहुंचायी गयी है, जिसके संबंध में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 166/26 धारा 191(2), 109(1), 118(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। उक्त अभियोग में शेष 01 वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ जुमेरती पुत्र इस्हाक रैनी निवासी भटवा धर्मपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.सोनू कुमार उर्फ संदीप उम्र 24 वर्ष पुत्र विनोद भारती निवासी भठवा धरमपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
2.अर्जुन राजभर उम्र 22 वर्ष पुत्र दिलीप राजभर निवासी भरौली वार्ड नं0 01 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
3.आशीष राजभर उम्र 20 वर्ष पुत्र दिलीप राजभर निवासी भरौली वार्ड नं0 01 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
4.विश्वनाथ कुमार गोसांई उम्र 19 वर्ष पुत्र भृगुनाथ गोसाई निवासी भगतपुरा थाना मैरवाँ जनपद सीवान (बिहार)
5.काशी कुमार गोसाई उम्र 22 वर्ष पुत्र भृगुनाथ गोसाई निवासी भगतपुरा थाना मैरवाँ जनपद सीवान (बिहार)
गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन राजभर का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 118/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भटनी जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 545/24 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0 78/25 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0- 166/26 धारा 191(2),109(1),118(2) बीएनएस थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री दीपनरायण यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
2.उ0नि0 श्री निरंजन लाल थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
3.का0 अखिलेश कुमार गोड़ थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
4.रि0का0 सर्वेश यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
5.रि0का0 कन्हैया यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
6.रि0का0 आशुतोष राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।             दिलीप भारती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!