बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
वन सुरक्षा समिति चौड़ा की बैठक, 10 जून को होने वाली कार्यशाला को सफल बनाने पर जोर।
बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के चौड़ा। वन सुरक्षा समिति चौड़ा की एक बैठक समिति के अध्यक्ष दशरथ टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जंगल की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली कार्यशाला को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय सदस्य आनंद महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।विष्णु चरण महतो (केंद्रीय उपाध्यक्ष)ने कहा कि वन सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य जंगलों की रक्षा करना और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 10 जून को होने वाली कार्यशाला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,ताकि जंगल बचाने का संदेश हर घर तक पहुंचे।
आनंद महतो (केंद्रीय सदस्य)
ने कहा कि आज के समय में वनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि कार्यशाला को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाएं।गंगाधर महतो (प्रखंड अध्यक्ष)उन्होंने कहा कि समिति की एकजुटता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी सदस्यों के सहयोग से 10 जून का कार्यक्रम भव्य और सफल बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे जोड़ा जाएगा।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यशाला को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।