बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
SP बोकारो के निर्देश पर सभी बैंकों, ATM और LIC में एक साथ चला सुरक्षा जांच अभियान
बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज 28 सितंबर 2026 रविवार को जिले भर में एक साथ बड़ा सुरक्षा अभियान चलाया गया।
एसडीपीओ, डीएसपी और सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।पुलिस अधीक्षक महोदय, बोकारो के निर्देश पर आज जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी व थाना प्रभारियों द्वारा एक साथ जिले के सभी वित्तीय संस्थानों – बैंक, एटीएम, एलआईसी इत्यादि की सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा के अन्य सभी पहलुओं को बारीकी से देखा गया।जांच के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई छोटी-छोटी कमियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश सभी वित्तीय संस्थानों के प्रबंधकों को दिया गया है। साथ ही सभी वित्तीय संस्थानों की दीवार पर थाना प्रभारी, कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड और डायल 112 नंबर को डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना थाना को देने व कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 15 दिनों तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।सभी थाना प्रभारियों को QR कोड की स्कैनिंग कर लगातार गश्ती करने व प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर नजर रखने को कहा गया है।