बोकारो SP ने खुद आधी रात को चास में गश्ती का लिया जायजा, टाइगर मोबाइल और रक्षक राइडर की चेक की सक्रियता

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो SP ने खुद आधी रात को चास में गश्ती का लिया जायजा, टाइगर मोबाइल और रक्षक राइडर की चेक की सक्रियता

बोकारो में पुलिस अधीक्षक खुद रात में सड़क पर उतरे। देर रात चास थाना क्षेत्र में उन्होंने रात्रि गश्ती, टाइगर मोबाइल और रक्षक राइडर की सक्रियता का औचक निरीक्षण किया और गश्ती दलों को सख्त निर्देश दिए।

27 सितंबर 2026,रविवार की रात्रि को पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो द्वारा चास थाना के रात्रि गश्ती, टाइगर मोबाइल व रक्षक राइडर* की सक्रियता व प्रभावशीलता का औचक निरीक्षण किया गया।SP ने गश्ती पार्टी एवं रक्षक राइडर्स को सख्त निर्देश दिया है कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों,बैंक-एटीएम, आवासीय इलाकों,सुनसान स्थानों तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में QR Code स्कैन* करते हुए सघन गश्ती करें।इसके अलावा रात में बाहर घूमने वाले लोगों से उनकी पहचान और बाहर घूमने के उद्देश्य को लेकर विधिवत पूछताछ करने को कहा, ताकि संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों पर नजर रखी जा सके।पुलिस अधीक्षक ने जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए अड्डेबाजी, नशाखोरी,जुआ,बाइक स्टंट, ड्रंक एंड ड्राइव के अलावा NH के होटलों व ढाबों में शराब बिक्री व सेवन* के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।SP ने स्पष्ट कहा है कि कोई घटना होने पर अब गश्ती दल की जिम्मेदारी तय की जाएगी, इसलिए सभी थाना क्षेत्र के गश्ती दल सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!