सैपऊ नगरपालिका की पहली साधारण सभा आयोजित

सैपऊ नगरपालिका की पहली साधारण सभा आयोजित, महादेव मंदिर और कदमखंडी हनुमान मंदिर से विकास कार्यों की शुरुआत का निर्णय

सैपऊ।नगरपालिका की पहली साधारण सभा आयोजित हुई जिसमें नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए सभा में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की शुरुआत महादेव मंदिर और कदमखंडी हनुमान मंदिर से किए जाने का निर्णय लिया गया बैठक मे चेयरमैन पप्पू परमार उप चेयरमैन ब्रजेश बघेल अधिशासी अधिकारी भगत सिंह तथा पार्षद उपस्थित रहे
नगरपालिका के उप चेयरमैन ब्रजेश बघेल ने बताया कि नगर के विकास को लेकर सभा में विस्तार से चर्चा की गई उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और धार्मिक एवं प्रमुख स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा
सभा में नगरपालिका क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा क्षेत्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई महादेव मंदिर और कदमखंडी हनुमान मंदिर से विकास कार्यों की शुरुआत होगी

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!