बेरमो में CISF-CCL ने बांटी अध्ययन सामग्री, स्कूली बच्चों में शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बेरमो में CISF-CCL ने बांटी अध्ययन सामग्री, स्कूली बच्चों में शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

बोकारो के बेरमो प्रखंड में CISF और CCL ने एक सराहनीय पहल की है। सतर्कता जागरूकता अभियान और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री बांटी गई।28 सितंबर 2026, सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान एवं सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम के तहत CISF एवं CCL* के संयुक्त प्रयास से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्राम तुरियो, बेरमो* में बच्चों के बीच अध्ययन एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन लगभग 12:30 बजे किया गया। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल समेत अध्ययन सामग्री प्रदान की गई और उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं जागरूकता के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने तथा दैनिक जीवन में अनुशासन एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।इस पहल के माध्यम से CISF एवं CCL ने स्थानीय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय, विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने इस सामुदायिक पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!