बोकारो SP ने 11 पु०अ०नि० का किया तबादला, 24 घंटे में नए पदस्थापन में योगदान का निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बोकारो SP ने 11 पु०अ०नि० का किया तबादला, 24 घंटे में नए पदस्थापन में योगदान का निर्देश

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। सभी को 24 घंटे के अंदर नए थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।बोकारो जिलादेश संख्या 1471/2026*, ज्ञापांक 7943/गो, दिनांक 27/09/2026 के तहत पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा निम्नांकित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने अंकित प्रतिष्ठान में अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया गया है।
तबादला सूची:
1.पु०अ०नि० कौशलेन्द्र कुमार* – पुलिस केन्द्र बोकारो से बीएस सिटी थाना
2.पु०अ०नि० राजेश प्रजापति* – पुलिस केन्द्र बोकारो से बीएस सिटी थाना
3.पु०अ०नि० अमित सोनी* – पुलिस केन्द्र बोकारो से दुग्दा थाना
4.पु०अ०नि० कुन्दन कुमार* – पुलिस केन्द्र बोकारो से हरला थाना
5.पु०अ०नि० शुभम कुमार गोप* – पुलिस केन्द्र बोकारो से सेक्टर-12 थाना
6.पु०अ०नि० नितिश कुमार* – पुलिस केन्द्र बोकारो से बोकारो थर्मल थाना
7.पु०अ०नि० विक्रम कुमार* – पुलिस केन्द्र बोकारो से प्रभारी, तकनीकी शाखा, पुलिस अधीक्षक आवासीय कार्यालय, बोकारो
8.पु०अ०नि० अजीत कुमार* – प्रभारी तकनीकी शाखा से पेंकनारायणपुर थाना
9.पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह* – पुलिस केन्द्र बोकारो से *चास मु०थाना,
10.पु०अ०नि० वीरमणि कुमार* – पुलिस केन्द्र बोकारो से *गांधीनगर ओ०पी०
11.पु०अ०नि० रवि कुमार* – पुलिस केन्द्र बोकारो से चास थाना,आदेश में कहा गया है कि सभी पदाधिकारी *24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थान में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!