बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बीएसएल प्लांट की चारदीवारी में चोरी करते पांच युवक गिरफ्तार, जेल
बोकारो के बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर चोरी करते हुए पांच युवकों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बीएसएल इकाई ने पकड़ लिया। घटना 29 सितंबर की बतायी गयी है। मामले में बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने गुरुवार, 1अक्टूबर को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर को सीआईएसएफ की टीम ने बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर पांच युवकों को चोरी करते हुए पकड़ा। इसके बाद बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 213/26, दिनांक 30 सितंबर 2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में उमंग कुमार (19), राकेश कुमार (21), प्रिंस कुमार (20), प्रतीक कुमार (21) और राम हेम्ब्रम (19) शामिल हैं। पहले चार आरोपी बीएस सिटी थाना क्षेत्र के एलएच मोड़ के रहने वाले हैं, जबकि राम हेम्ब्रम माराफारी थाना क्षेत्र की झोपड़ी कॉलोनी, मुर्गापाड़ा, गोंजा टोला का निवासी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।