बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बोकारो पुलिस का समकालीन अभियान, 74 टीमों ने 222 ठिकानों पर की छापेमारी, 94 फरार अभियुक्त पकड़ाए
बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध की रोकथाम और लंबित कांडों के निष्पादन के लिए चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक रात में 94 फरार अभियुक्तों को पकड़ा गया है, जिनमें से 39 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से 4 अक्टूबर 2026 को प्रेस-विज्ञप्ति जारी की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय, बोकारो के निर्देशानुसार 3 अक्टूबर 2026 की रात्रि में बोकारो जिला में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित काण्डों के निष्पादन एवं विभिन्न काण्डों में वांछित एवं माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानावार टीम गठित कर विशेष समकालीन अभियान चलाये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ था।समकालीन अभियान के दौरान 74 पुलिस टीम गठित कर 250 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को शामिल किया गया।* उक्त गठित टीमों के द्वारा अपने-अपने थाना/ओ०पी० क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के संभावित 222 ठिकानों पर सघन छापामारी की गयी।अभियान के क्रम में कुल 32 थाना/ओपी से 31 वारंटी एवं काण्ड में वांछित 8 अभियुक्त, कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं 55 रिकॉल दिखाये जाने के आधार पर NBW निष्पादन किया गया।अर्थात कुल 94 फरार अभियुक्तों को पकड़ा गया।महत्वपूर्ण गिरफ्तारी
वर्ष 2012 से फरार स्थायी वारंटी अशोक कुमार शर्मा पिता परमेश्वर शर्मा, सा०-यदुवंश नगर, थाना-चास, जिला-बोकारो को चास थाना काण्ड संख्या-118/12 में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।वर्ष 2023 से फरार चल रहे वारंटी कुलदीप सिंह पिता स्व० सुखदेव सिंह, सीता देवी पति कुनु मांझी, प्रमिला देवी पति अजय किस्कू, कुनु मांझी पिता स्व० बुधुडीह, जागेश्वर मांझी पिता सुन्दन मांझी, सभी थाना जरीडीह, जिला बोकारो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जरीडीह थाना काण्ड संख्या-132/23 के सभी हत्या के काण्ड में अभियुक्त थे।वर्ष 2018 से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त सुखदेव मांझी पिता बिरसा मांझी, ग्राम-बरैया, थाना-महुआटांड को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। महुआटांड थाना काण्ड संख्या-42/2018 के हत्या काण्ड में अभियुक्त थे। इनके विरूद्ध माननीय न्यायालय से कुर्की निर्गत था।बोकारो पुलिस ने कहा है कि वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।