प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देश पर दो पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
धौलपुर। भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौर के निर्देशानुसार संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं।

जिसके तहत धौलपुर जिले के भरतपुर संभाग के सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना को भरतपुर विधानसभा के वैर पंचायत समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं धौलपुर जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया को गंगापुर विधानसभा के वजीरपुर पंचायत समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन दोनों नियुक्तियों पर धौलपुर जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।