कथारा में जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, जुआरियों में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो: अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

कथारा में जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, जुआरियों में हड़कंप

 

बोकारो जिले के कथारा ओपी क्षेत्र में जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया, जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया।26 अक्टूबर 2026 सोमवार को कथारा ओपी पुलिस द्वारा कथारा रेलवे कॉलोनी, कथारा चार नंबर, बांध बस्ती, भुरकुंडवा बस्ती और महली बांध में जुआ को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और कड़ी हिदायत देकर छोड़ा। अचानक हुई इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग मौके से भाग निकले।ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि इस तरह के अवैध जुआ अड्डे चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुए के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी जगहों पर दिन-रात लाखों रुपये का जुआ चलाया जाता है। जुए की लत के चलते कई लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, यहां तक कि कुछ लोग अपने घर के जेवर तक बेचने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!