लोकेशन: बोकारो
बोकारो से ब्यूरोअनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट
बेरमो पश्चिमी पंचायत में आजीविका महिला संकुल संगठन की कार्यशाला आयोजित

ermo
बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को बेरमो प्रखंड के बेरमो पश्चिमी पंचायत में आजीविका महिला संकुल संगठन को स्वावलंबी बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, बेरमो प्रखंड के बेरमो पश्चिमी पंचायत में जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा आयोजित आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति की कार्यशाला आहूत की गई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेरमो ने ग्रामीण क्षेत्र की दीदियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। जिसके अंतर्गत ग्रामीण महिलाएं समूह स्थापित कर और स्वरोजगार कर अपनी जीविका को बेहतर बना सकती हैं।बीडीओ ने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकती हैं।मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री मिथिलेश कु० पाण्डेय, मुखिया सीमा महतो, श्रीमती आरती कुमारी, पम्मी सिंह, रंजीत कुमार महतो सहित स्थानीय क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुईं।