कोयला माफियाओं पर सीआईएसएफ का शिकंजा, खासमहल-कोनार साइडिंग में आधी रात तक चला एरिया डोमिनेशन अभियान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

कोयला माफियाओं पर सीआईएसएफ का शिकंजा, खासमहल-कोनार साइडिंग में आधी रात तक चला एरिया डोमिनेशन अभियान

 

बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एमएमडीआर अधिनियम के तहत सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली द्वारा 26-27 अक्टूबर की देर रात लगभग 1 बजे तक खासमहल-कोनार साइडिंग क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिससे कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली द्वारा लगातार सघन जांच, निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में सीआईएसएफ, झारखंड पुलिस तथा सीसीएल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने खासमहल क्षेत्र के बीएंडके कोनार रेलवे साइडिंग एवं प्रदीप होटल के आसपास मध्यरात्रि में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने इस संबंध में सीसीएल के महाप्रबंधक श्री संजय झा को अवगत कराया। इसके बाद कमांडेंट के निर्देशानुसार संयुक्त टीम का गठन कर अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में सीआईएसएफ का डॉग स्क्वॉड भी शामिल रहा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कोयले की अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखना, संभावित चोरी एवं अवैध भंडारण पर रोक लगाना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना था। सीआईएसएफ द्वारा एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही जांच एवं कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिल रही है।सीआईएसएफ की लगातार निगरानी एवं कार्रवाई के मद्देनजर अवैध कोयला गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के बीच सतर्कता बढ़ी है, वहीं क्षेत्र में नियमित गश्त एवं संयुक्त अभियान से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। सीसीएल प्रबंधन ने भी कोयला चोरी की रोकथाम के लिए सीआईएसएफ के प्रयासों की सराहना की है।इस संयुक्त अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट सार्थक, इंस्पेक्टर पी.के. सिंह, रवि रंजन, आर.के. सरोज, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, क्यूआरटी टीम, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह एवं उनकी टीम, सीसीएल के सुरक्षा कर्मी, आसूचनाकर्मी तथा सीआईएसएफ के अन्य जवान शामिल रहे। सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र में निगरानी, जांच एवं संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!