बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
एमएमडीआर अधिनियम के तहत CISF की बड़ी कार्रवाई,1.230 टन अवैध कोयला बरामद
बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार 23 सितंबर को MMDR अधिनियम के अनुपालन एवं अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की केऔसुब इकाई CCL करगली द्वारा लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इकाई के छापामारी दल द्वारा हिंदुस्तान पुल, डीडी माइन्स एरिया, जरंगडीह रेलवे साइडिंग तथा अमलो क्रशर साइडिंग के मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच की गई।अभियान के दौरान कोयला परिवहन करने वाले विभिन्न वाहनों की जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन संबंधी वैधता की पड़ताल की गई।इसी अभियान के क्रम में कारीपानी कोल डंप एरिया से लगभग 1.230 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को नियमानुसार MMDR अधिनियम के तहत CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।CISF द्वारा अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। CISF ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा CCL की संपत्ति एवं खनिज संसाधनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।