स्थानीय युवाओं को मिला क्रिकेट किट, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

स्थानीय युवाओं को मिला क्रिकेट किट, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन।

 

स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बोकारो जिला के कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति एवं उनकी टीम व झामुमो केंद्रीय सदस्य इक़बाल अहमद के नेतृत्व में युवाओं के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उचित संसाधन और मार्गदर्शन मिलने पर क्षेत्र के युवा खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
इस अवसर पर इस्लाम अंसारी, मोहम्मद जुनैद, बांध पंचायत समिति सदस्य चंद्र देव यादव सहित कथारा क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। युवाओं ने क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखा गया तथा सभी ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!