कथारा में संत निरंकारी सत्संग का आयोजन, होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर भी लगा।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा में संत निरंकारी सत्संग का आयोजन, होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर भी लगा।

 

एंकर :संत निरंकारी मंडल की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से बुधवार को देर संध्या बोकारो जिला के कथारा स्टाफ क्लब में संत निरंकारी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता बोकारो जिला संयोजक कमलेश जी, वीरेंद्र जी, कपिल जी एवं दुखन जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को मानवता, प्रेम, भाईचारे एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ईश्वर की भक्ति और मानव सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया। इस अवसर पर धनबाद जोन की ओर से संत निरंकारी होम्योपैथिक मेडिकल डिस्पेंसरी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 15 से 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
सत्संग के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच लंगर के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा दल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेवा कार्य में पूनम, नागेश्वर, सुभाष, बैजनाथ, मनोज विश्वकर्मा, सूरज सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष सेवादार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!