शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में बोकारो पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में बोकारो पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार*

बोकारो: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। बोकारो के चास मु0 थाना क्षेत्र में 22 मई 2026 को एक महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि राकेश कुमार दास नामक व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया।आवेदन के आधार पर चास मु0 थाना में कांड संख्या 55/26, दिनांक 22.05.2026 को धारा 69/352/351(2) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई जांच के क्रम में 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी राकेश चन्द्र वैष्णव उर्फ राकेश कुमार दास, पिता तारापद वैष्णव, निवासी वाटविनोर, थाना चास मु0, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।छापेमारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी पु0अ0नि0 प्रकाश मंडल ने किया। उनके साथ पु0अ0नि0 मो0 मोजम्मील और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!