सैपऊ बाड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

सैपऊ 11 जून

सैपऊ बाड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन आज गुरुवार को होगा।

 

कथा के अंतिम दिन व्यास पूजन एवं कथा विश्राम के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 5 जून से हुआ था जिसमें राष्ट्रीय कथा व्यास पं. प्रदीप कृष्ण जी महाराज द्वारा भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान कराया गया। कथा के संरक्षक पूज्य यजमान श्री-श्री 108 श्री विमलेशानंद जी महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है कथा के समापन उपरांत शुक्रवार 12 जून को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!