दुर्घटना में तीन लोग हुऐ गंभीर रूप से घायल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

दुर्घटना में तीन लोग हुऐ गंभीर रूप से घायल

 

बोकारो जिला क़े पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया एन एच 23 पर सुबह 6: 30 बजे एक चार चक्का गाड़ी स्विफ्ट JH 24 E 8839 दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बताया गया कि धनबाद से अपनी बहन को हजारीबाग जिला घाटो छोड़कर वापस धनबाद जाने के क्रम में पेटरवार लुकैया के पास स्विफ्ट गाड़ी के ड्राइवर मो अकरम को झपकी लग गई जिससे गाड़ी असंतुलित होकर जमीन पर रखे सीमेंट के पोल से टक्कराते हुऐ 13-14 फीट उड़ते हुए मो खलील अंसारी के घर में जोरदार टकराई, जिसके कारण घर का बाहर का एक कमरा पूरी तरह जमीन दोष हो गया। और घर में पड़े दो पहिया मोपेड गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही स्विफ्ट गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी में सवार ड्राइवर और एक व्यक्ति सवार थे। लोगों को लगा कि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। बाद में छत के ऊपर रोने की आवाज आई लोगों ने देखा की ड्राइवर लगभग गाड़ी से 14 फीट की ऊंचाई का एक घर पार करते हुए बगल घर के छत के उपर गिरा हुआ था। वहीं घर मालिक मो. खलील अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। वही ग्रामीणों के सहयोग से एक व्यक्ति साहब आलम का इलाज के लिए पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।वहीं गाड़ी के ड्राइवर रहमान का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!