बैंक से निकाले 3.5 लाख, पलक झपकते बाइक डिक्की से उड़ा पूरा कैश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बैंक से निकाले 3.5 लाख, पलक झपकते बाइक डिक्की से उड़ा पूरा कैश

बोकारो : चास थाना क्षेत्र में जोधाडीह मोड़ के पास बाइक की डिक्की से 3.5 लाख रुपये गायब होने की घटना ने सनसनी फैला दी है। खमरबेड़ी निवासी और एलआईसी एजेंट दिनेश चंद्र झा ने बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की गुरुद्वारा शाखा से यह रकम निकाली थी।बताया गया कि रुपये लेकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चटर्जी होटल के पास ट्रैफिक धीमा हुआ, तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर बताया कि उनकी डिक्की से कोई सामान निकालकर भाग गया है। जब उन्होंने जांच की, तो डिक्की खुली मिली और नकदी गायब थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। डीएसपी के अनुसार, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चोरी हुई है या रकम रास्ते में गिर गई। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!