कथारा ओपी में थाना दिवस, कई भूमि विवादों के समाधान का प्रयास।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा ओपी में थाना दिवस, कई भूमि विवादों के समाधान का प्रयास।

एंकर :बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को कथारा ओपी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में व छेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जमीन-जायदाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई कर उनके समाधान का प्रयास किया गया।
ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को थाना दिवस के अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों को दोनों पक्षों की उपस्थिति में आपसी बातचीत एवं सलाह-मशविरा के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता है, ताकि छोटे-छोटे विवाद न्यायालय तक न पहुंचें और क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। इसी क्रम में असनापानी निवासी अब्दुल सत्तार, हाजी रुस्तम अली, कलाम अंसारी, जहांगीर अंसारी के बीच जमीन के बंटवारे व मार्ग निकासी को लेकर चल रहे विवाद पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ओपी प्रभारी ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया। हालांकि, अंतिम सहमति नहीं बन पाने के कारण प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को आपसी समझौते के लिए कुछ समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में सहमति नहीं बनती है, तो मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!