नीट में सफलता पर मधुकरपुर की राखी सम्मानित, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो बोले— कसमार को जल्द मिलेगी डॉक्टर बिटिया

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

नीट में सफलता पर मधुकरपुर की राखी सम्मानित, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो बोले— कसमार को जल्द मिलेगी डॉक्टर बिटिया

एंकर :बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर निवासी शिक्षक राजकुमार महतो की पुत्री राखी कुमारी के नीट परीक्षा में सफलता (नीट क्वालिफाइड) हासिल करने पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो एवं कसमार प्रखंड उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने राखी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि “राखी कुमारी ने नीट जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे कसमार क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। हमें राखी पर गर्व है। वह हमारे क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्राओं में से एक हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वह आगे चलकर एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी। कसमार को जल्द ही एक डॉक्टर बिटिया मिलने वाली है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी।जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि “राखी की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान समाज का दायित्व है ताकि अन्य बच्चे भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को साकार करें।दोनों जनप्रतिनिधियों ने राखी के माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि घर का सकारात्मक माहौल और अभिभावकों का मार्गदर्शन ही बच्चों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
इस अवसर पर भानु महतो, कैलाश महतो, बिष्टु महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!