सड़क दुर्घटना में कॉलेजकर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सड़क दुर्घटना में कॉलेजकर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

25 अगस्त 2026 मंगलवार को सड़क दुर्घटना में केबी कॉलेज बेरमो के चतुर्थवर्गीय कर्मी शिव चंद्र झा (45) की दर्दनाक मौत हो गई।वे जरंगडीह स्थित अपने आवास से पैदल कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान जरंगडीह खुली खदान जाने वाले मार्ग के समीप एक होंडा स्प्लेंडर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। केबी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शिव चंद्र झा, पिता स्व. शिव कुमार झा, जरंगडीह में पुराने आरआर शॉप के सामने स्थित चिप क्वार्टर में रहते थे। मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे वे अपने आवास से पैदल कॉलेज के लिए निकले थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई।
प्राचार्य ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक चालक की पहचान हेमंत तिग्गा, पिता हेलैरियस तिग्गा के रूप में हुई है। बताया गया कि हेमंत तिग्गा कथारा स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। मृतक शिव चंद्र झा अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कॉलेज कर्मियों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!