बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
विश्वकर्मा पूजा को लेकर कथारा वाशेरी कैंटीन में बैठक।
बोकारो जिला के कथारा वाशरी कैंटीन परिसर में 25 अगस्त 2026 मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा के आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीसीएल के अभियंता विक्रम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रामेश्वर मंडल ने किया। विश्वकर्मा पूजा को इस वर्ष भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने पूजा के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आयोजन को बेहतर बनाने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान पूजा की तैयारियों, व्यवस्था तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।।बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का संयोजक परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को बनाया गया, जबकि अध्यक्ष की जिम्मेदारी कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रकाश मंडल को सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने समिति के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा पूजा को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।बैठक में दिलीप कुमार, एमएन सिंह,भरत भूषण पांडेय,रंजय कुमार सिंह,मो. मिन्हाजुल आबेदीन, रामविलास रजवार,राम कुमार शर्मा,राजू रविदास, दयाल यादव सहित दर्जनों सीसीएल कर्मी मौजूद थे।