तेनुघाट एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

तेनुघाट एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित

आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बोकारो जिला के तेनुघाट के एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में देर शाम तरूणी प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान मंडप की सजावट, माता कीप्रतिमा,लाइट-साउंड, सुरक्षा व्यवस्था और चंदा संग्रह को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एफ टाइप चौक का दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। साफ-सफाई और शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पिछले वर्ष जो समिति का चयन किया गया था सर्व समिति से निर्णय लिया गया और पुनः उसी कमेटी को कार्यभार सौंपा गया। सर्व समिति से अध्यक्ष सुजय आनंद,उपाध्यक्ष शालिग्राम प्रसाद और उदय कुमार सिंह, सचिव संतोष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव आनंद कुमार श्रीवास्तव, दीपक ठाकुर, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष प्रशांत पाल एवं सुरेश यादव को बनाया गया।यह कमिटी 16 सदस्य संचालक मंडलीय सदस्यों की देख रेख में संचालित होगी। शिव शंकर यादव, कुंदन कुमार झा, मनु ठाकुर, छोटू ठाकुर, पांडु साह, सोनू साव, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा,दीपेंद्र श्रीवास्तव, बबन तिवारी,अभिजीत मिश्रा, शशि मिश्रा, रामकृष्ण गुप्ता, पंकज सिंह, संजय शर्मा सहित दर्जनों  सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!