बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
चाय दुकान के पास मारपीट: दो गुटों के बीच झड़प, 5 गिरफ्तार
बोकारो. नया मोड़ स्थित एक चाय दुकान के पास 19 सितंबर को दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाई है. दोनों पक्षों के आवेदन पर दर्ज दो अलग-अलग कांडों में छापामारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
घटना का विवरण
19 सितंबर, 2026 की शाम नया मोड़ बस स्टैंड के पास चाय दुकान के समीप दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट की घटना घटित हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएस सिटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर क्रमशः कांड संख्या 205/2026 और 206/26 दिनांक 19.09.2026 को अंकित किया गया था.
गिरफ्तारियां पुलिस ने 21 और 22 सितंबर की रात छापामारी कर दोनों कांडों के प्राथमिक एवं अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
कांड संख्या 205/2026 (19.09.2026)
धारा- 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/117(2)/109/303(2)/352/351(2)/62/140 BNS के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार:राहुल शर्मा (34 वर्ष), पिता विजय शर्मा, निवासी सेक्टर 08, जय प्रकाश नगर, थाना हरला शुभम कुमार दास उर्फ बाबु हांटर (21 वर्ष), पिता रविन्द्र कुमार दास, निवासी सेक्टर 4, जी0 क्वा0न0-1194, थाना सेक्टर IV
दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.कांड संख्या 206/26 (19.09.2026)
उपरोक्त धाराओं के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार:
जितेन्द्र कुमार यादव, पिता स्व0 राम यादव, निवासी सेक्टर 08/ए0, कालीबाड़ी खटाल, थाना हरला
इन्हें 22 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
कांड संख्या 168/26 (22.07.2026)
धारा- 126(2)/115(2)/117(2)/118(2)/109/351(2)/352/3(5) BNS के तहत:
जय प्रकाश सिंह, पिता धनश्याम सिंह, निवासी प्लॉट न0-280, कॉपरेटिव कॉलोनी, थाना बीएस सिटी
इन्हें भी 22 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. कुल मिलाकर कल चार और आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.