बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बोकारो थर्मल में डीवीसी निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
बोकारो जिले के बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में डीवीसी द्वारा निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन बुधवार को किया गया।मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया एवं वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बस पड़ाव का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री अरजरिया ने कहा कि बोकारो थर्मल में बस पड़ाव की लंबे समय से आवश्यकता थी। आम लोगों सहित जनप्रतिनिधि लगातार झारखंड चौक में बस पड़ाव बनवाने की मांग कर रहे थे।बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल-बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर, प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी, अधीक्षण अभियंता सरफराज शेख सहित प्रशांत कुमार, अंकित राज, उमैर रसीद के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।