स्व बिनोद बिहारी महतो की मनाई गयी 103 वीं जयंती 

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

स्व बिनोद बिहारी महतो की मनाई गयी 103 वीं जयंती 

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर कमिटि के द्वारा बोकारो जिला के मकोली मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर 23 सितंबर 2026 बुधवार को स्व बिनोद बिहारी महतो की 103 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो तथा संचालन नगर सचिव महताब खान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी के विधायक सह झारखंड विधानसभा में झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो विशिष्ट अतिथि मे केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो व सदस्य अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष फिरदौस अंसारी आदि‌ लोगों ने स्व विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि स्व विनोद बाबू झारखंड आंदोलन गुरुजी शिबू सोरेन, एके राय के साथ अगुआ नेता थे। कहा कि झारखंड शोषण मुक्त हो चुका है।कहा कि स्व बिनोद बाबू महापुरुष थे। बिनोद बाबू धनबाद में एक फुटबाल टूर्नामेंट में पढ़ो, खेलो और लड़ो का नारा दिए थे। उनके अनुसार जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। सामाजिक कार्य करने के कारण ही वे आज भी हमसबो के दिलों में बसे हैं। नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि विनोद बाबू की सोच को हमारी सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है। विनोद बाबू ने जो पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था उसे सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है। सरकार विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए सुविधा दे रही है। राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल स्कूल बनाया जा रहा है। तेज विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का कार्य कर रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद ने कहा हमारे जो स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो थे वह एक वकील और राजनीतिक भी थे उन्होंने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का स्थापना किया झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे उन्होंने एक नारा दिया पढ़ो और लड़ो पढ़ने के बाद ही अपने हक अधिकार को पहचान सकते हैं और पढ़ने के बाद ही कलम की ताकत से लड़ाई लड़ी जा सकती है उनकी सोच थी झारखंड का हर व्यक्ति उच्च शिक्षा हासिल करें और झारखंड एक विकसित राज्य बने झारखंड अलग राज्य करने में उनकी अहम भूमिका थी मौके पर बोकारो महानगर उपाध्यक्ष भोलू खान, महानगर सचिव मदन कुमार महतो, फुसरो नगर उपाध्यक्ष टेक नारायण महतो, अनिल रजवार, कलीम अंसारी, सह सचिव राजेश राम सुपन, प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत महतो, सचिव गणेश श्रीवास्तव, जेसीएमयू के बीएंडके सचिव पंकज कुमार महतो, ढोरी सचिव जयनाथ मेहता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सोरेन, केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद, जिला संयुक्त सचिव पान बाबू केवट, वरीय नेता अनिल अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष रामावतार सिंह, हरि नारायण सिंह, महिला मोर्चा जिला सचिव बबीता देवी, बुलबुल चौहान, कुंती देवी, फुसरो नगर महिला मोर्चा सचिव सोनी देवी, दीपक गुप्ता, रिजवान खान, सोनू खान, जितेंद्र नायक, रोहित महतो, संतोष ठाकुर, रिंकू खान, बोकारो जिला महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फैजान अशरफ, सोहनलाल मांझी, चंदन राम, संजय मुर्मू, रीतलाल लाल महतो, झरीलाल हंसदा, फूल कुमारी, सुमित्रा देवी, संध्या देवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी, अनीता देवी मूर्ति शरण अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!