बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बेरमो में CISF का ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान, अमलो रेलवे हॉल्ट से 2.120 टन अवैध कोयला बरामद, तस्करों में हड़कंप
बोकारो जिला के बेरमो में कोयला माफियाओं पर CISF ने शिकंजा कसा है। देर रात CCL के B&K एरिया में छापेमारी कर 2 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद किया गया।अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध CISF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 27/28 सितंबर 2026 की देर रात्रि CCL के बीएंडके एरिया में अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध CISF ने जीरो कोल लीकेज’ अभियान* के तहत रात्रि में बड़ी कार्रवाई की।गुप्त सूचना के आधार पर अमलो रेलवे हॉल्ट, कारो रेलवे साइडिंग के पीछे* CISF की रेड टीम एवं आसूचना कर्मियों ने छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान रेलवे हॉल्ट के आसपास विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित 40 बोरा कोयला* बरामद किया गया। बरामद कोयले का कुल वजन 2.120 मीट्रिक टन पाया गया, जिसकी CCL प्रबंधन द्वारा अनुमानित कीमत ₹5,126/-आंकी गई है।मौके पर कोयला लोड करने में शामिल लोग अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। बरामद कोयले को MMDR Act-1957 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई हेतु CCL प्रबंधन को सुपुर्द किया गया।CISF ने कहा है कि अवैध कोयला खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त, छापेमारी एवं आसूचना आधारित कार्रवाई को और तेज किया जा रहा है।