कुलागुजू में 100 केवीए नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कुलागुजू में 100 केवीए नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी।

बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत कुलागुजू गांव में आज 100 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया। नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से क्षेत्र में बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यवसायियों एवं आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांवों तक मजबूत आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली व्यवस्था बेहतर होने से कृषि कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।कुलागुजू में 100 केवीए नए विद्युत ट्रांसफार्मर के शुरू होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी। किसानों, विद्यार्थियों एवं छोटे व्यवसायियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!