बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
श्रमिक समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता- जीएम ए के बी सिंह
स्वांग वाशरी में यूनियन ने नवपदस्थापित महाप्रबंधक का किया स्वागत
बोकारो जिला के स्वांग वाशरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नवपदस्थापित महाप्रबंधक ऐ के बी सिंह का स्वागत किया। यूनियन पदाधिकारियों ने जीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
परियोजना कार्यालय के सभागार में महाप्रबंधक की उपस्थिति में श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में श्रमिक आवासों की मरम्मत,श्रमिकों की पदोन्नति,जर्जर जलपान गृह का सौंदर्यीकरण,परियोजना कार्यालय परिसर में महिला शौचालय निर्माण,कॉन्फ्रेंस हॉल की मरम्मत और गुणवत्ता युक्त कोयला आपूर्ति समेत कई मांगें रखी गईं।महाप्रबंधक ए के बी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रबंधन की जिम्मेदारी है और कोताही बरतने वाले अधिकारियों के लिए यह सुखद संकेत नहीं होगा। जीएम ने कहा कि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए उत्पादन लक्ष्य को हम सबको मिलजुल कर पूरा करना है। क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने प्रबंधन के समक्ष श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से रखा।
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी वी मोहन बाबू, अभिजीत महतो, अमित कुमार, अमन कुमार, निखिल कुमार मौजूद थे। यूनियन की ओर से क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, शाखा अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, शाखा अध्यक्ष हृदय नारायण यादव, सहायक सचिव प्रमोद यादव, मो. सिकंदर, दीपक मल्लाह,सहदेव प्रसाद, मो. तौकीर, दुर्गा कुमारी, रेखा कुमारी, संमता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।