साड़म में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

साड़म में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

बोकारो जिला के गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय कल्याण सेवा संघ, साड़म के तत्वावधान बोकारो जिला के में पूर्व मंत्री स्व० माधव लाल सिंह के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया| जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से एक मिनट का मोन रखते हुए मंत्री जी के आत्मा की सद्गति हेतु परमात्मा से प्रार्थना किए| तत्पश्चात सभी क्रमबद्ध होकर स्व० माधव लाल सिंह के फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किए| उनके परिवार से उपस्थित उनके भतीजा जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने कहा कि हमारे काकू सिर्फ हमारे निजी परिवार तक ही सीमित नहीं रहे, उन्होंने पूरे राज्यवासियों के लिए अपना जीवन न्योछावर किए हुए थे| आज उन्ही का कर्म है कि पूरे देश से लोग उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं|इस दौरान साड़म पश्चिमी मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया पंकज जैन, पंसस चांदनी देवी, पंसस विष्णु लाल सिंह, साड़म पूर्वी मुखिया अनारकली, उप मुखिया शांति देवी, होसिर पूर्वी पंसस गीता देवी, संस्थान के अध्यक्ष गौतम भंडारी, सचिव जयप्रकाश रविदास, अजीत नारायण प्रसाद, धनंजय रविदास, अजीत सहाय,संजय रवानी, रोहित यादव, सुरेन्द्र यादव, वारिस आलम, असनुल इस्लाम, राजेन्द्र साव, सरोज चंद्रवंशी, विराट प्रसाद, गोपीश्याम प्रसाद, हरिदास प्रसाद, बासुदेव यादव, मिथुन चंद्रवंशी, धनेश्वर राम, गोपाल तिवारी, बलराम पासवान, मेहिलाल पासवान, अमीत चंद्रवंशी, राजू रजक, मानस दे, मुकेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, सतेन्द्र प्रसाद, भोला साव, वैभव भण्डारी, पंकज प्रसाद,मनोज साव, मुखी, नकुल वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!