बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
अधिवक्ता संघ के द्वारा मुफ्त जांच शिविर का आयोजन।
बोकारो जिला के तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का रांची के देवनिका संस्था के द्वारा लगया गया। वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद के द्वारा बताया गया की अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट में लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है की आज के परिवेश में अधिवक्ताओं का जीवन बहुत ही भाग दौर का हो गया है उनके पास अपने स्वास्थ्य को दिखाने का भी समय नहीं हो पाता है। जिसके चलते कभी कभी बहुत ही असामान्य घटना घट जाती है। इन्हीं सबो को लेकर इस कैम्प का आयोजन समय समय पर किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा।वहीं रांची से आये डॉ अनंत सिन्हा ने बताया की तेनुघाट अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट में लगाए गये शिविर में ज्यादातर लोग शुगर बीपी घुटने का दर्द न्यूरो से संबंधित रोग रहे वहीं बहुत से लोगों को जांचों उपरांत बातें व साथ-साथ एक्सरसाइज भी बताई गई।इस स्वास्थ्य शिविर में अधिवक्ता संघ के सदस्य सहित अन्य कई लोगों ने अपना जांच कराकर लाभ उठाया।