दिमागी रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

दिमागी रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

 

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दिमागी रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री के साथ 2 जून को आरोपी रामसनेही ने गलत काम किया।

मामले में थाना बरियारपुर पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 64(2)(K) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बरियारपुर पुलिस ने सोमवार को आरोपी रामसनेही निवासी थाना क्षेत्र बरियारपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!