प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना हेतु श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कीया

आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह समस्त राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधान सेवक बन गए हैं। 26 मई 2014 से आरंभ हुआ यह सेवाकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय और नए भारत के निर्माण को समर्पित रहा है।
इस मौके पर बसेड़ी उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद, तहसीलदार रामकिशोर मीणा , विकास अधिकारी रामजीलाल मीणा, एसीबीओ रामलखन मीणा, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाटव, भाजपा मंडल अध्यक्ष भैरों सिंह परमार, महामंत्री कवेन्द्र सिंह परमार, महामंत्री महेन्द्र कोली, युवानेता नितिन कुशवाह, पीयूष शर्मा,धीरेन्द्र परमार, मुकेश कौशिक, विजय गोयल,सत्यपाल गुर्जर,रामलखन परमार अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव