बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी का हुआ रिहर्सल, सलेमपुर में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी का हुआ रिहर्सल, सलेमपुर में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित

 

up

सलेमपुर के आर.एल. एकेडमी में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, चिकित्सा, अग्निशमन और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी, नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र तथा उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सहित चिकित्सा, राजस्व एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित कार्यवाही तथा जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों का सफल प्रदर्शन किया गया।

सलेमपुर से संदीप कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!