पीड़िता_के_हत्थे_चढ़ी_आरोपी_महिलाएं

#पीड़िता_के_हत्थे_चढ़ी_आरोपी_महिलाएं : भरतपुर शहर में जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकाल कर आई एक युवती का पर्स तीन शातिर महिलाओं ने पार कर दिया हांलाकि युवती ने तत्परता दिखाते हुए डीएसटी की मदद से आरोपी महिलाओं को दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सेवर निवासी नीरू शर्मा बैंक से 50,000 रुपए निकाल कर पास की ही एक दुकान पर फोटो स्टेट कराने पहुंची थी कि इसी दौरान वहां खड़ी तीन महिलाओं ने नीरू के बैग में रखा रुपयों से भरा पर्स निकाल लिया और फरार हो गईं। नीरू ने जब दुकानदार को भुगतान करने के लिए बैग संभाला, तो उसे पर्स गायब मिला। पीड़िता की परेशानी देख दुकानदार ने उसे बताया कि पास खड़ी महिलाएं ही उसका पर्स लेकर निकली हैं। नीरू तुरंत उनके पीछे भागी, तब तक तीनों महिलाएं एक ऑटो में बैठ चुकी थीं। नीरू ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो को रुकवा लिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार डीएसटी टीम के पुलिसकर्मीयो ने तुरंत तीनों संदिग्ध महिलाओं को दबोच लिया और उसी ऑटो से उन्हें मथुरा गेट थाने ले गए। थाने में जब पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके पास से नीरू का 50,000 रुपयों से भरा पर्स बरामद हो गया। पुलिस ने पीड़िता को उसके पूरे पैसे सुरक्षित वापस लौटा दिए। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई तीनों महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और बेहद शातिर चोर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!