जलभराव से खरीफ की फसल बर्बाद

जलभराव से खरीफ की फसल बर्बाद

किसानों के सामने चारे का संकट

पिछले साल भी झेल चुके हैं नुकसान क्षेत्र के गांवों में किसानों की बढ़ी चिंता

सैंपऊ।क्षेत्र के सैमरा सहित आसपास के गांवों में जलभराव के कारण खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं फसल खराब होने से अब पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या इस क्षेत्र के किसानों के लिए हर साल परेशानी का कारण बन रही है पिछले वर्ष भी खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलें खराब हो गई थीं इस बार भी हालात कुछ अलग नहीं हैं लगातार जलभराव के चलते किसानों की मेहनत और लागत दोनों पानी में जाती दिखाई दे रही हैं किसानों का खेती ही उनकी आय का प्रमुख साधन है फसल बर्बाद होने के बाद उनके सामने परिवार का खर्च चलाने कृषि लागत की भरपाई करने और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है
किसानों का कहना है कि बार-बार होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में खेती करना और मुश्किल हो जाएगा फसल खराब होने के बाद किसान आर्थिक संकट में हैं और उनके पास अपनी पीड़ा व्यक्त करने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा
रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!