बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
डीएवी कथारा के एनसीसी कैडेट्स वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए हजारीबाग रवाना, 16वीं बटालियन में 7 से 16 जुलाई तक लेंगे प्रशिक्षण
7 जुलाई मंगलवार को बोकारो जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स का एक दल वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए हजारीबाग रवाना हुआ। यह प्रशिक्षण 7 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक हजारीबाग स्थित 16वीं एनसीसी बटालियन में चलेगा। प्रशिक्षण कैंप गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सिलवार में आयोजित होगा।कैडेट्स के इस दल का नेतृत्व विद्यालय के आर्मी विंग के केयर टेकर ऑफिसर शिव प्रकाश सिंह कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चे एनसीसी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और तकनीकी बातें सीखेंगे, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी।इस अवसर पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान ने कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम,अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का बीजारोपण करने वाली एक महान पाठशाला है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है और एनसीसी कैडेट्स इस जिम्मेदारी को निभाने में हमेशा सबसे आगे रहते हैं।डॉ.खान ने कहा कि हजारीबाग की 16वीं बटालियन में मिलने वाला यह प्रशिक्षण कैडेट्स के व्यक्तित्व को एक नई दिशा देगा। यहां सीखी गई अनुशासन और टीमवर्क की भावना उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बनाएगी।प्रशिक्षण के लिए जाने वाले कैडेट्स में अनिश कुमार, तेजस सिंह, रनवीर यादव, दिपांशु कुमार, विष्णु कुमार प्रजापति, हर्षित रजक, रितेश कुमार, हर्ष कुमार, लक्ष्य कुमार, नव्या अंबिका, शिखा कुमारी, अनन्या कुमारी, पुनी कुमारी, साक्षी कुमारी, नव्या सिंह और याशिका शामिल हैं।
कैडेट्स को विदा करने वालों में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, डॉ. आर.एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, तेजोमित्र पाठक, बी.के. दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव, आराधना, वीणा कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, विकास सिंह, ओमकार मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को देश सेवा और अनुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।