बेरमो में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा,अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा,अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश,11 मतदान केंद्रों के डिजिटेशन कार्य में तेजी लाने पर जोर

बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आज प्रखंड सभागार कक्ष में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के निमित्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मौके पर प्रतीक कुमार सिंह,विद्या दयाल सागर,मिथिलेश कुमार पांडेय, गौरव कुमार सिन्हा,किशन मुंडा,दीपक कुमार लोहरा,सुश्री सुजिता कुमारी,सुश्री विनिता कुमारी,सुश्री उमा कुमारी, सुमित कुमार यादव, घनश्याम कुमार रजक, उमेश कुमार महतो,अनिलाल सोरेन सहित श्रीमती अनिता देवी एवं अन्य उपस्थित थे।बेरमो प्रखंड अंतर्गत SIR से संबंधित डिजिटेशन कार्य में गति लाने के लिए बेरमो प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 31 से 41 कुल 11 मतदान केंद्रों की समीक्षा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा की गई। ये सभी केंद्र जारंगडीह और कथारा क्षेत्र के हैं। कार्य में और प्रगति लाने के लिए संबंधित सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन बोकारो द्वारा प्रतिदिन वैसे बीएलओ, जो डिजिटेशन कार्य में अव्वल रैंक प्राप्त करती हैं, उन्हें BLO of the Day नामित कर सम्मानित किया जाता है। 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को तीन सेविकाएं BLO of the Day नामित हो चुकी हैं। इससे प्रेरित होकर बेरमो प्रखंड की अन्य बीएलओ सेविकाओं को भी कार्य में बेहतर प्रदर्शन लाने के लिए उत्साहित किया गया।अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में भी बेरमो प्रखंड उत्कृष्ट श्रेणी में नामित हो इसके लिए सभी को आपसी समन्वय और टीम के साथ काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!