बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा ओपी के नए थाना प्रभारी राहुल कुमार राम का कांग्रेस जानो ने किया स्वागत
बोकारो जिला के कथारा ओपी में नवपदस्थापित थाना प्रभारी राहुल कुमार राम का कांग्रेस एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नए थाना प्रभारी को बुके, अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिला प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि राहुल कुमार राम एक कुशल ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में कथारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। कांग्रेस पार्टी और आरसीएमयू की ओर से हम इनका स्वागत करते हैं और हर सहयोग का आश्वासन देते हैं।स्वागत के बाद थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने कहा कि कथारा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास रहेगा। जनता से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें।इस स्वागत समारोह में कांग्रेस के कथारा पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सीएस प्रसाद, वेदव्यास चौबे, कृष्ण मल्हा,रविशंकर सिंह, दयाल यादव,प्रमोद यादव, सुजीत मिश्रा,सुरेश ठाकुर,शशि कुमार, संतोष सिन्हा, संतोष आश, मनोज सिंह, अर्जुन करमाली सहित दर्जनों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं आरसीएमयू के सदस्य उपस्थित थे।